
चंडीगढ 17 जनवरी(विश्ववार्ता) गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब चुनाव 14 फरवरी को स्थगित करने की मांग को लेकर पंजाब कांग्रेस के अलावा अब भाजपा ने भी चुनाव आयोग को लेटर भेज दिया है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने भाजपा का समर्थन किया है। इसी को लेकर आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पीएपी चौक 2बी जाम किया जाएगा. जालंधर-लुधिअना, जालंधर-अमृतसर के मार्गो पर सडक़ यातायात प्रभावित रहेगा।






















