बिक्रम चहल के डोर-टू-डोर अभियान ने बदले राजनीतिक समीकरण
पार्टीबाजी से ऊपर उठकर, सनोर हल्के के लोगों से मिल रहा है भारी समर्थन
विरोधी पार्टियों को कड़ाके की ठंड मेें छूटे पसीने
सनोर पटियाला 16 जनवरी – पटियाला के साथ लगते चार कस्बों और सनोर विधानसभा क्षेत्र के करीब 250 गांवों में इस बार राजनीतिक फिजा फिजा बदली बदली नजर आ रही है। क्योकि प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के लोगो के लिए की गई सेवा और उनकी टीम द्वारा चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान के कारण सनोर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों में एक अलग उत्साह है , और लोगो द्वारा पार्टीबाजी से ऊपर उठकर उनका खुलकर समर्थन किया जा रहा है। निर्वाचन क्षेत्र के हर गांव में सरदार चहल द्वारा लोक सेवाएं शुरू की गई है और जो और की जानी है, उनकी टीम की तरफ से दिन रात प्रचार किया जा रहा है।
यह बात स्पष्ट देखने को मिल रही है कि हल्के के वोटर इस बार युवा लोक सेवक को विधानसभा भेजने के लिए उतावले हुए लग रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार वे किसी लालच या झूठे विकास पर भरोसा नहीं करेंगे बल्कि सनोर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे और सरदार चहल की जीत सुनिश्चित करेंगे. निर्वाचन क्षेत्र के युवाओं ने हर कस्बे के गांवों में टीम बनाकर सरदार चहल का पूरा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। हल्के में सरदार चहल के प्रति औरतों ओर युवाओं मे जोश देखते ही बनता है। सरदार चहल के हक में उत्साह व जनूनू से विरोधी पार्टियों के उम्मीदवारों को कडाके की ठंड में पसीने छुटा दिये है।























