
वाहन चेकिंग दौरान मिला इतने किलो विस्फोटक पदार्थ
मचा हडकंप
दिल्ली़, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 मे अब कुछ ही समय बचा है। लेकिन इस दौरान लगातार चैकिंग दौरान ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसे हडकंप मचा हुआ है। आज खबर आ रही है कि बांदा में वाहन चेकिंग में 28 किलो विस्फोटक मिलने से खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि विस्फोटक का प्रयोग चुनाव के दौरान माहौल बिगाडऩे के लिए किया जाता। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।






















