
जानिए कौन-कौन लगवा सकते हैं टीका
दिल्ली,10 जनवरी (विश्ववार्ता) बूस्टर डोज की शुरुआत आज से हो रही है। अब केंद्र सरकार ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन की ऐलान भी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन ऐप पर नए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। जिन वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगवाना है, वो सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज की खुराक स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आज से दी जाएगी।
जिन लोगों को यह टीका लगाना है, वे सीधे किसी भी COVID टीकाकरण केंद्र में अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या सीधे वहां पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।





















