
लगातार चौथी जीत के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में
शारजाह. इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. टीम ने सोमवार को टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की. टीम ने श्रीलंका को 26 रन से हराया. इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 163 रन बनाए.





















