
बांग्लादेश ने ओमान को हराया
टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैच में बांग्लादेश ने ओमान को 26 रनों से हरा दिया है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद बांग्लादेश के लिए इस मैच में जीत से बढ़कर कुछ नहीं था। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने करो या मरो मुकाबले में 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर मोहम्मद नईम ने 50 गेंदों पर (64) रनों की पारी खेली। वहीं, ओमान के लिए बिलाल खान और फैयाज बट 3-3 विकेट लेने में सफल रहे।






















