
IPL-2021 फेज-2 में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को करीबी मुकाबले में 5 रन से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 125 रन बनाए। छोटे टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद 120 रन ही बना सकी। इससे पहले हुए एक और मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।





















