

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अचानक रद्द किया 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर
छात्रो मे छाई मायूसी
चंडीगढ, 24 फरवरी (विश्ववार्ता): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं की अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा आज स्थगित करने का खामियाजा हजारों विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। बोर्ड ने इस परीक्षा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया है। जिसका छात्र व अभिभावक विरोध कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि एक लीक के चलते इस पेपर को टाल दिया गया है। सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि पेपर लीक के चलते इसे रद्द किया गया है।























