
हिमाचल प्रदेश को सुक्खू सरकार की सौगात
हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में पेश किया अपना पहला बजट
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्व वार्ता) :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक बजट का पिटारा लेकर सीएम सुक्खू विधानसभा पहुंचे। बजट में कांगड़ा किला को टूरिज्म का हब बनाया जाएगा, जिले को 1 साल के भीतर हेलीपोर्ट सेवा से भी जोड़ा जाएगा। कांगड़ा जिला के बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर बनाया जाएगा। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक तकनीक से रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में पेट स्कैन की सुविधा प्रदान की जाएगी।























