
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने गृह जिलों में पदस्थापना राज्य कर्मचारियों के खिलाफ जारी किया यह सख्त आदेश
चंडीगढ़ 25 फरवरी (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार की सुक्खू सरकार जब से प्रदेश की सत्ता मे काबिज हुई है लगातार बडे बडे फैसले लेकर चौंका रही है। इसी बीच सरकार ने कहा कि अखिल भारतीय सेवा, आबकारी, कराधान और पुलिस विभाग के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारियों को उनके गृह जिलों में तैनात नहीं किया जाएगा और नियम तोडऩे वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। सरकार ने इस संबंध में नियमों का उल्लंघन करते हुए वर्तमान में तैनात इस तरह के अधिकारियों की सूची भी मंगवाई है।





















