
हरियाणा मे रिश्ते हुए शर्मसार: पड़ोसी मामा ने मासूम के साथ जबरस्ती, गले पर किये चाकू से कई वार
दरिंदे ने पकडने के लिए पुलिस ने की छापेमारी
जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है मासूम
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) : हरियाणा के पानीपत जिले में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की रिश्ते शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पड़ोसी मामा चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची घर नहीं पहंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की तो आरोपी के घर मे बच्ची चारपाई के पीछे खून से लथपथ हालत में पड़ी थी, उसके गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए हुए थे।
परिजनों ने बच्ची को एक निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी है। कॉलोनी वासियों ने उसके ऊपर 11 हजार रुपये का इनाम रख दिया है और उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। अपील की गई है कि वह आरोपी को देख सूचना परिवार को या पुलिस को दे, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। वहीं पुलिस की टीम भी आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।





















