
हरियाणा मे यह शादी इन्टरनेशनल होने के कारण बनी दिलचस्प
जर्मनी की लडक़ी ने हरियाणा के छोरे से रचाई शादी
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा में एक युवक की शादी इन दिनों खूब सुर्खिया बटोर रही हैं, दरसल सोनीपत जिले के रहने वाले युवक ने जर्मन लड़की से शादी रचाई है. यह शादी इन्टरनेशनल होने के कारण दिलचस्प बनी हुई है.बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की जर्मनी में एक-दूसरे से मिले थे. इसके बाद लड़की हरियाणा में रहने लगी. यहां लड़के का रहन-सहन और हरियाणवी कल्चर देख उसे लड़के से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों ने शादी करने कै फैसला लिया.
दोनो की पहली मुलाकात जर्मनी के स्टेशन पर हुई थी, युवक सुमित साल 2020 में जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए गया था. एक साल बाद दोनो 2021 में जर्मन की लड़की पीयामलीना से हुई.























