
हरियाणा मे फिर दरिंदगी की सभी हदे पार: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या
रेप के बाद सिर में ईंट मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सरेआम दी जाए फांसी: पीडिता का पिता
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के हिसार जिले से एक आठ साल के बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। नेपाल मूल की रहने वाली 8 वर्षीय मासूम को पहले आरोपी ने अगवा किया फिर रेप के बाद उसकी हत्या कर दी, यही नहीं आरोपी ने बच्ची के शव को जमीन में दबाकर उसके ऊपर पत्ते डाल दिए ताकि किसी को पता ना चले. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही आज बच्ची का पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म, हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। वही मृत बच्ची के पिता ने कहा कि और किसी बेटी के साथ ऐसी घटना ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए इस दरिंदे को सरेआम फांसी दी जाए। इंसान के रूप में छिपे ऐसे दरिंदों को कानून की तरफ से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इन दरिंदों को जीने का कोई अधिकार नहीं है।























