
हरियाणा में स्कूल बस के साथ ऑटों की टक्कर से इतने लोंगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के जिला पलवल के रसूलपुर रोड पर स्कूल बस और ऑटो में आज भीषण टक्कर से चीख पुकार मच गई गांव चांदहट के निकट हुए इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं चांदहट थाना पुलिस को मिली सुचना के बाद मामले की जांच जारी है।





















