हरियाणा में पहली क्लास में प्रवेश के लिए उम्र में मिली छूट, सरकार ने दी अभिभावकों को राहत
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) बच्चे के पहली कक्षा में दाखिले को लेकर परेशान हरियाणा के माता पिता के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने इस पर 6 महीने की छूट दी है। पहले कटऑफ डेट 1 अप्रैल रखी गई थी। हालांकि माता पिता के मुद्दे को उठाने के बाद अब इसे एक सितंबर को कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शिक्षा निदेशक को इस संबंध में आदेश जारी करने को कहा है.
हालांकि शिक्षा मंत्री गुर्जर ने कहा कि अब 1 सितंबर से पहले 5 1/2 साल के होने वाले बच्चों को भी पहली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा.
























