हरियाणा के अस्पतालों में फैशन पर पाबंदी: हरियाणा के अस्पतालों में ड्रेस कोड नियम लागू
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के सभी नागरिक अस्पतालों/ स्वास्थ्य सुविधाओं में अब सभी स्टाफ के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। इसके लिए बकायदा डिजाइनर से यूनिफार्म डिजाइन भी करवाई गई है तथा सभी के लिए यूनिफार्म पहनना अब अनिवार्य भी होगा।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले विभाग के साथ उनकी एक बैठक हुई थी जिसमें ‘‘मैंने कहा था कि अस्पताल में सभी कर्मचारियों को अपनी यूनिफार्म पहननी चाहिए। विज ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में जब जाओ तो एक भी कर्मचारी बिना यूनिफार्म के नजर नहीं आता जबकि नागरिक अस्पताल में ये पता ही नहीं चलता कि कौन मरीज है और कौन कर्मचारी है।






















