
टी-20 वल्र्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 176 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान ने 67 और फखर जमान नाबाद 55 रन बनाए। शुरुआत में लडख़ड़ाई ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में धमाकेदार तरीके से मैच को जीत लिया। इससे पहले पाकिस्तान 2012 में सेमीफाइनल में पहुंचकर हार गया था।





















