सूरत कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म मामले मे कांग्रेस का देशभर मे प्रदर्शन
चंडीगढ में कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता खत्म करने के बाद कांग्रेस का देशभर मे जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वही चंडीगढ़ मे भी कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रैक पर बैठ गए और चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी को रोक लिया। कार्यकर्ता शताब्दी के इंजन पर चढक़र विरोध करने लगे। इस बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए और मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि, मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिसके तहत हमने रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी को रोका है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी तानाशाही करते हुए अपनी मनमानी कर रहे हैं जो मन आ रहा है वो कर रहे हैं।