
सीपी राधाकृष्णन ने ली इस राज्य के राज्यपाल के रूप मे शपथ
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता): सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के 11वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी। राजभवन परिसर के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राधाकृष्णन ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य का विकास प्राथमिकता होगी. आधारभूत संरचना पर भी काम होगा. राज्य में सिंचाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने की जरूरत है।





















