
सिख नौजवानों को रिहा करने के मामले मे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के सरकार को अल्टीमेटम पर पंजाब सीएम ने दिया बडा बयान
पंजाब सीएम मान ने कही यह बात, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा पंजाब सरकार को 24 घंटे के अल्टीमेंटम कि सारे सिख नौजवानों को रिहा करने के मामले पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार कानून मुताबिक के हिसाब से पूरी कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान सी.एम. मान ने डी.जी.पी. गौरव यादव को भी आदेश दिए हैं कि जिन नौजवानों को हथियारों के चलते हिरासत में लिया गया है उन्हें जल्द रिहा किया जाए।
बतां दे कि वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के चलते पैदा हुए पंजाब के मौजूदा हालातों पर हुई बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार को 24 घंटों का अल्टीमेटम दिया गया था कि अगले 24 घंटों के अंदर-अंदर सारे सिख नौजवानों को रिहा किया जाए। अगर सरकार ने इस पर अमल न किया तो श्री अकाल तख्त साहिब से सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।























