
समलैंगिक विवाह को मान्यता को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
आज सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्व वार्ता) केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाली याचिका पर हलफनामा दाखिल किया है। आज इस मामले मे सुप्रीम कोर्ट मे सुंनवाई होगी। केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दिए जाने का विरोध किया है। केंद्र का कहना है कि समान सेक्स संबंध की तुलना भारतीय परिवार की पति, पत्नी से पैदा हुए बच्चों के कॉनसेप्ट से नहीं की जा सकती। विवाह की धारणा विपरीत सेक्स के मेल को मानती है।
केंद्र ने कहा कि प्रारंभ में ही विवाह की धारणा अनिवार्य रूप से विपरीत सेक्स के दो व्यक्तियों के बीच एक मिलन को मानती है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि समान-लिंग वाले व्यक्तियों की ओर से जीवनसाथी के रूप में एक साथ रहना, जो अब डिक्रिमिनलाइज़ किया गया है। यह पति, पत्नी और बच्चों की भारतीय परिवार इकाई अवधारणा के साथ तुलनीय नहीं है।























