
सप्ताह के दूसरे दिन आज जानिये शेयर बाजार कैसा रहा
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्ववार्ता) आज शेयर बाजार में दिनभर काफी उतार-चढ़ाव होता रहा. सेंसेक्स और निफ्टी 50 कल की क्लोजिंग से ऊपर खुले जरूर, लेकिन बाजार बंद होने से लगभग एक घंटा पहले भारी बिकवाली के चलते सभी इंडेक्स औंधे मुंह गिर गए. सेंसेक्स 703.59 अंक (1.23 फीसदी) गिरकर 56463.15 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 1.25 प्रतिशत (215 अंकों) की गिरावट के साथ 16958.70 पर बंद हुआ.


















