
संसदीय दल की अहम बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता मे आज
संसद के दोनों सदनों में चल रहा गतिरोध आज थमने के आसार
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) संसदीय दल की अहम बैठक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी जिमसे बजट समेत विभिन्न जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी और सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने की रणनीति बनेगी। बैठक में मोदी पार्टी सांसदों का मार्गदर्शन भी करेंगे। वही दूसरी तरफ संसद के दोनों सदनों में पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को खत्म हो सकता है तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो सकती है क्योंकि सरकार ने विपक्ष के साथ संपर्क साधा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी दलों के सदन के नेताओं के साथ बैठक की।





















