
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से बुलाई गई विशेष सभा शुरू
तलवंडी साबो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की ओर से बुलाई गई विशेष सभा तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में शुरू है। तलवंडी साबो में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभा में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मीडिया लोगों की आवाज है और दुनिया में कोई भी सरकार लोगों की आवाज को दबा नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि हम आतंकवादी नहीं हैं, अपनी आवाज उठाने के लिए सभी मंचों का इस्तेमाल करेंगे। सरबत खालसा होने या अमृतपाल की कॉल पर भीड़ जुटने के मुद्दे पर एडीजीपी एसपीएस परमार ने कहा कि उनकी मीटिंग लिमिटेड लोगों की है। कार्यक्रम को लेकर भी पुलिस अलर्ट है।























