शिरोमणि अकाली दल को लगा बडा झटका : इस पूर्व विधायक ने अकाली दल से दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) अजनाला विधानसभा के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपना इस्तीफा भेज दिया। जिसमें लिखा है की वह अपनी अकाली दल की मेंबरशिप से इस्तीफा देते हैं । उनके समर्थक अकाली दल की तरफ से अजनाला में जोध सिंह समरा के इंचार्ज लगने के बाद से नाराज नजर आ रहे थे। जिसके चलते अजनाला से पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने इस्तीफा दिया है।