
शिअद-बसपा द्वारा पंजाब बचाओ धरना स्थगित
अब इस तारिख से होगा दोबारा धरना शुरू
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) शिरोमणी अकाली दल ने विधानसभा में हलकावार पंजाब बचाओ धरना जोकि 17 मार्च से शुरू होना था भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिया है। पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस संबंधी जानकारी देते हुए पार्टी की कोर कमेटी के मैंबर डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया है कि शिअद-बसपा द्वारा 17 मार्च से विधानसभा हलकावार पंजाब बचाओ धरने शुरू किए गए थे, उनको भारी बारिश के कारण तथा पंजाब में फसलों को हुए भारी नुकसान के कारण स्थगित करने का फैसला किया है तथा कहा कि यह धरने 3 अप्रैल से दोबारा शुरू किए जाएंगें।























