
विपक्ष के हंगामे में राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन
कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
PM मोदी की स्पीच से पहले ही विपक्ष ने शुरू की नारेबाजी
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने काम से लोगों का भरोसा जीता।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाब था जो भी जिसके पास, उसने दिया उछाल, जितना कीचड़ उछालोगो कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा।
राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष के भारी हंगामे के बीच भाषण जारी रखते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, कोई भी सरकार में आता है, तो देश के लिए कुछ करने का वादा करके आता है, लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है। इसलिए विकास की गति, नियत, परिणाम क्या है, यह बहुत मायने रखता था। सिर्फ आप कहते रहें कि हम भी कुछ करते थे, इतने से बात बनती नहीं है।























