
वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल को पकडने के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी जारी
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) अमृतसर के अजनाला से एक सिख युवक को अगवा कर मारपीट करने का आरोप “वारिस पंजाब दे” प्रमुख भाई अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर लगे हैं जिसके बाद भाई अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है अमृतसर देहाती पुलिस ने अमृतपाल सिंह के ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है पीडि़त वरिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव से दोस्तों के साथ दमदमी टकसाल अजनाला में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जहां उसे किसी का फोन आया कि आपका जो कि विवाद अमृतपाल सिंह खालसा के साथ चल रहा है, उस बारे बातचीत करनी है। जिस पर उन्होंने उन्हें अजनाला टकसाल में मिलने के लिए बुला लिया। इसके बाद कुछ युवक उसे अपनी बातों में फंसाकर गेट से बाहर ले गए और मारपीट करने के बाद उसे कार में डालकर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां अमृतपाल सिंह और उसके साथियों द्वारा पीटा गया। डी.एस.पी. अजनाला ने बताया कि पीडि़त वरिंदर सिंह के बयानों पर अमृतपाल सिंह सहित उसके 5-6 साथियों पर बाई नेम पर्चा दर्ज किया गया है और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 365, 379, 148-149 और 323 तहत मामला दर्ज किया गया है।





















