लुधियाना के मिनी सचिवालय मे ब्लास्ट, पूरा इलाका दहला
आग लगने के बाद दफ्तरों में मची अफरा-तफरी
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के जिला लुधियाना के मिनी सचिवालय के मालखाना मे ब्लास्ट हो गया है। एक के बाद एक 10 से 12 धमाके हुए, जिससे माल गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आस-पास के दफ्तरों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं के गुबार कचहरी परिसर में दूर से ही दिख रहे थे।
बताया जा रहा है कि मालखाना में कई वर्षों से अलग-अलग मामलों में बरामद किया सामान पुलिस ने रखा हुआ था। आग लगने के बाद लगातार एक के बाद एक ब्लास्ट होते रहे। ब्लास्ट होने से पूरा इलाका दहला रहा। लोगों के मुताबिक आग लगने की तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने के बाद लगातार एक के बाद एक ब्लास्ट होते रहे। ब्लास्ट होने से पूरा इलाका दहला रहा। लोगों के मुताबिक आग लगने की तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई।