राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले मे पंजाब के लुधियाना जिले मे जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता) राहुल गांधी की सांसदी खत्म होने को मुद्दे को लेकर आज पंजाब के जिला लुधियाना में आज घंटा घर नजदीक कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ धरना लगाया। बड़ी संख्या में महानगर के कांग्रेसी नेता प्रदर्शन में पहुंचे। धरना जिला प्रधान संजय तलवाड़ की अगुआई में लगाया गया। कांग्रेसियों द्वारा लगातार मोदी सरकार खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने मोदी और अडानी की असलियत हमेशा जनता के बीच रखी है। इसी बात की रंजिश रख मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाने से सच्चाई दब नहीं सकती। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे देश मोदी सरकार खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे ताकि बर्बाद हो रहे भारत को बचाया जा सके।
आज के धरने में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू भी शिरकत करेंगे। फिलहाल अभी धरना कांग्रेस दफ्तर के बाहर जारी है। बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताएं भी धरने में शामिल हुई हैं।