राहुल गांधी की कम नहीं हो रही मुसीबत, हरिद्वार में मानहानि का केस दर्ज
चंडीगढ़, 1 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रहीं. सूरत कोर्ट से सजा मिलने और लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल को एक अन्य मामले में पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से समन जारी हुआ था. अब हरिद्वार के संघ कार्यकर्ता कमल भदौरिया ने भी पूर्व सांसद के खिलाफ हरिद्वार कोर्ट में मानहानि मामले में वाद दायर किया है. कोर्ट ने वाद स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है.






















