राहुल गांधी आज जा रहे है श्रीनगर
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज निजी दौरे पर श्रीनगर जाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने राहुल गांधी के विमान को वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दबाव के कारण अनुमति नहीं दी और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को एक ‘बहाने’ के रूप में इस्तेमाल किया।