राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरे पर
चंडीगढ़, 27 मार्च (विश्व वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा करेंगी। इस दौरान वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांति निकेतन जाएंगी। राष्ट्रपति आज सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता में नेताजी भवन जाएंगी। वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। बाद में, वह शांतिनिकेतन जाएंगी, जहां वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।