राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से इस तारिख तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्व वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानि की 17 मार्च से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत जाएंगी और कोच्चि में आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति कोल्लम में माता अमृतानंदमयी मठ जाएंगी। इसी दिन वह तिरुवनंतपुरम में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।