राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जैड प्लस सुरक्षा मुहैया
जैतो,23 जून (रघुनंदन पराशर) झारखंड के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार 64 वर्षीय आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बलों से लैस जैड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। . विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनने वाली देश की पहली आदिवासी महिला बनीं। वे 6 वर्ष 1 माह 18 दिन तक राज्यपाल रहे। वह भाजपा व बीजद गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। माना जाता है कि उनकी जीत निश्चित है।अगर वे जीत जाते हैं तो भारत के सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।























