
बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) योग गुरू रामदेव राजस्थान दौरे पर है और वहां मुस्लिम समाज के खिलाफ नमाज पर टिप्पणी करने से बाबा के खिलाफ देशभर में सियासत गर्माने लगी है। प्रदेश में भी कई जगहों पर बाबा का विरोध हुआ है. टोंक कलेक्ट्रेट में मुस्लिम समाज और अधिवक्ताओं ने बाबा के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर कोतवाली थाने में परिवाद दर्ज करवाया है. राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी बाबा की बात पर नाराजगी जताई है।
स्वामी रामदेव ने बाड़मेर में एक धर्मसभा को संबोधित करते हुए इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ विवादित बात कही थी. उन्होंने धार्मिक मंच से कहा कि इस्लाम धर्म का मतलब सिर्फ नमाज पढऩा है. मुसलमानों के लिए सिर्फ नमाज पढऩा जरूरी है और नमाज पढऩे के बाद कुछ भी करो, सब जायज है। चाहे हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ, चाहे जिहाद के नाम पर आतंकवादी बनकर जो मन में आए वो करो, लेकिन दिन में 5 बार नमाज पढ़ो. फिर सब जायज होता है।























