
राजधानी शिमला मे एचआरटीसी बस मे लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्व वार्ता) शिमला में एचआरटीसी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसा शिमला शहर के लिफ्ट के सामने पेश आया। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की यह बस पुजारी से पुराना बस स्टैंड आ रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए बस को रुकी तो इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुहें की लपटें निकलने लगी। वही बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारिया समय रहते नीचे उतर गई
पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अग्निशमन की 2 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आज कैसी लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं। बस में आग लगने से लिफ्ट के पास दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही और लंबा जाम लगा हुआ है।























