यूक्रेन में एक बड़ा नया रूसी आक्रमण
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की पहली बरसी से कुछ ही दिन पहले रूस का नया हमला हुआ है। रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में दोनेत्स्क क्षेत्र में दर्जन भर शहरों और गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की है। एक मिसाइल से अस्पताल को निशाना बनाया गया, वहीं गोलाबारी से सात घरों के साथ ही बच्चों का एक केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया।
























