
यह सुप्रीम कोर्ट का पूर्व जज बना इस प्रदेश का प्रदेश का राज्यपाल
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। जस्टिस नजीर ने सुप्रीम कोर्ट में रहते राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे अहम मामलों की सुनवाई की है. राम मंदिर मामले को सुलझाने के लिए बनी पांच जजों की बेंच में पूर्व जस्टिस नजीर भी थे.
जस्टिस नजीर का जन्म 5 जनवरी, 1958 को हुआ था और उन्होंने 18 फरवरी, 1983 में वकालत की दुनिया में कदम रखा था। अल्पसंख्यक समुदाय के इकलौते जज जस्टिस एस अब्दुल नजीर पिछले महीने चार जनवरी को रिटायर हो गए थे। जिसके बाद से ही उनके राज्यपाल बनने की संभवनाएं जताई जा रही थी।जस्टिस नजीर से पहले, कम से कम दो अन्य सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट के जजों को हाल के सालों में राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. भारत के पूर्व मुख्य जस्टिस पी सदाशिव और पूर्व जस्टिस एम फातिमा बीवी इसमें शामिल हैं।























