चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ अदालत में अपील करने के लिए आज सूरत आएंगे।
ल गांधी कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ सूरत की सेशंस कोर्ट में अपील करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी खुद भी सत्र अदालत में मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ कानूनी सलाहकारों और वकीलों की टीम ने मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार कर ली है। इस दौरान राहुल गांधी के कांग्रेस के कई बड़े नेता भी सूरत में मौजूद रहेंगे।