
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हरा दिया. पिछले तीन मैचों में लगातार हार झेलने वाली मुंबई की टीम ने अबु धाबी में हार का क्रम तोड़ा. रोहित शर्मा की टीम ने पंजाब को 6 विकेट से मात दी. 136 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही मुंबई की टीम ने 6 गेंद पहले लक्ष्य हासिल किया. जीत में सौरभ तिवारी ने 45 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 40 रन बनाए. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में फेरबदल कर उसे और रोमांचक बना दिया.





















