मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की तीसरी हार है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक (104 रन) लगाया था। वहीं, मुंबई के ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए थे। इसके बाद ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार ने 43 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के योगदान के चलते मुंबई ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।