
लेकिन प्ले-ऑफ से बाहर
मुंबई इंडियंस ने IPL 2021 के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रन से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 235 रन बनाए। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने गए ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 84 रन और सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली। जवाब में हैदराबाद 193 रन ही बना सकी। इस जीत के बावजूद मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।





















