
मार्क जुकरबर्ग फिर बने पिता , पत्नी प्रिसिला चान ने दिया बेटी को जन्म
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्व वार्ता) फेसबुक के सह-संस्थापक और मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग फिर पिता बने। उनकी पत्नी डॉ प्रिसिला चान ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। जकरबर्ग ने अपनी तीसरी बेटी ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग के जन्म का ऐलान करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।
उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चैन ने बच्ची के साथ अपनी फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जुकरबर्ग ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी लोगों को बताया है।





















