
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज करेगी देशव्यापी विरोध
विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी को अलर्ट
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नई शराब नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। आप समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी को अलर्ट पर रखा गया है और दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। विशेष पुलिस आयुक्त ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिले है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेता व समर्थक हंगामा व प्रदर्शन कर सकते हैं।























