भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल में पंखे से लटकता मिला
मौत से पहले इंस्टा पर थीं लाइव
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्व वार्ता)भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के 105 नंबर कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। वह शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला।