
टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगी। भारतीय टीम नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रवि़ड़ की अगुआई में खेलेगी। द्रविड़ और रोहित की जोड़ी के पास अगले टी-20 विश्व कप से पहले सबसे छोटे प्रारूप में मजबूत टीम तैयार करने के लिए सिर्फ 11 महीने होंगे।






















