रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया और मेहमान टीम के खिलाफ हर क्षेत्र टॉस हारकर पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 153 रन बनाए थे। जवाब में रोहित एंड कंपनी ने 17.2 ओवर में मैच खत्म कर दिया। केएल राहुल ने 65 और कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रन बनाए।






















