
दिल्ली, भारत-दक्षिण के बीच पहले टेस्ट मे दर्शको के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेले जाएगा। सेंचुरियन में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका खुलासा एक रिपोर्ट के जरिेए हुआ। साउथ अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के लगातार बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया गया है कि सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी





















