
सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. दुबई में खेले गए सुपर-12 चरण के मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से मात दी. न्यूजीलैंड ने इस तरह टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला. भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 14.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसके लिए डेरिल मिशेल ने 49 रन की शानदार पारी खेली.





















